एम्स के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादव का कहना है कि हार्मोन के प्लाज्मा स्तर में बदलाव, उच्च रक्तचाप और पैर व हाथों में सूजन भी जोखिम के संकेत हो सकते हैं। अपने रक्तचाप पर बराबर निगरानी के साथ अगर मधुमेह है तो उसे नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है।
डॉक्टरों की सलाह
- दिल के रोगियों को अपनी नियमित दवाओं को नहीं भूलना चाहिए।
- सर्द लहरों से खुद को बचाएं, ठंड में दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।
- 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को खास ख्याल की जरूरत।
- जिस कमरे में रहते हैं उसे गर्म रखें। बाहर टहलने के लिए निकलते वक्त पूरा शरीर कवर करें।
- फर्श पर नंगे पैर बिलकुल न चलें। शरीर को गरम बनाए रखने के लिए घर में ही थोड़ा बहुत चलें।
- धूम्रपान और ज्यादा शराब पीने से बचें, शरीर में पर्याप्त हाइड्रेशन होना जरूरी।
- फल-सब्जियों और कम वसा वाले भोजन का सेवन करना जरूरी।