फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से शादी के लिए उसकी बेटी का किया अपहरण

Fri, 26 Dec 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में एक शादीशुदा महिला के प्यार में पड़कर एक शख्स ने उसकी चार साल की बेटी को अगवा कर लिया। बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने महिला से शादी करने की शर्त रखी।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कहने पर महिला शादी के लिए तैयार हो गई। महिला के कहने पर जब आरोपी उससे मिलने आया तो आरोपी जितेंद्र (30) को दबोच लिया गया। बच्ची भी उसके पास से बरामद हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सपना (30)(बदला हुआ नाम) अपने पति व चार साल की बच्ची के साथ फरीदाबाद में रहती है। कुछ समय पहले वह दिल्ली के रंजीत नगर स्थित पांडव नगर में रहती थी। उनके पड़ोस में जितेंद्र रहता था।
विज्ञापन


वहीं से दोनों की पहचान हुई थी। बाद में सपना फरीदाबाद आ गई। बुधवार को सपना अपनी बच्ची को लेने स्कूल पहुंची तो पता चला कि उसे कोई और ले गया है।

कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। जितेंद्र ने सपना से कहा कि बच्ची उसके पास है। उसकी जान की सलामती चाहती है तो पति को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें