फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते-नाचते हुई मौत: फेयरवेल पार्टी में डांस के दौरान हवलदार गिरा...मौत, एसएचओ का तबादला होने पर रखी थी पार्टी

Thu, 29 Aug 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रूप नगर थाने के एसएचओ का तबादला होने पर पार्टी रखी गई थी। दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि डेढ़ माह पहले एंजियोग्राफी हुई थी।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल रवि कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर थाने में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाचते-नाचते एक हवलदार रवि कुमार अचेत होकर गिर पड़े। फौरन उनको नजदीकी बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई।

विज्ञापन

दरअसल, रूप नगर थाना प्रभारी का तबादला हो गया था। उनके सम्मान में थाने के स्टाफ ने एक छोटी से पार्टी का आयोजन किया था। उसमें गाने भी चल रहे थे। सभी पुलिसकर्मी डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे थाने में गम का माहौल है। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी एंजियोग्राफी की गई थी। पुलिस मौत की वजहों का पता कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से बदरका, बागपत, यूपी के रहने वाले रवि कुमार वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती रूप नगर थाने में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें