सब इकट्ठे होकर विभागाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने हाथ चूमने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। जामिया नगर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा का बयान लेकर बीएनएस की धारा-75 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की पड़ताल की जा रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा जामिया गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बीए ऑनर्स कर रही है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे शिक्षिका आरा की क्लास थी। वे नहीं आईं तो विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद पंत ने क्लास ली। इसके बाद छात्रा ने दफ्तर से सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम निकलवाया।
इस बीच वह अपने दोस्तों से बातचीत करने लगी। विभागाध्यक्ष ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया। छात्रा करीब चार बजे गिरीश के कमरे में पहुंची। यहां गिरीश ने छात्रा का परिणाम देखा। इसके बाद कमर पर हाथ रख दिया। छात्रा को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। गिरीश ने कहा कि उसका परिणाम बहुत अच्छा है, वह उनके गाल पर चूम ले। छात्रा कुछ सोच ही रही थी कि विभागाध्यक्ष ने हाथ चूम लिया। इसके बाद छात्रा बाहर निकली और दोस्तों व भाई को इसकी जानकारी दी। सभी विभागाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे तो स्टाफ के सामने उन्होंने घटना की बात कबूल कर ली। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।