फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने के लिए हरियाणा रोडवेज का बड़ा कदम

Wed, 27 Jan 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण को कम करने की कवायद के तहत हरियाणा रोडवेज अब भारत स्टेज (बीएस)-4 स्टैंडर्ड इंजन लगी बसों का संचालन करेगा। इसके लिए निगम मुख्यालय ने हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरइसी) को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि डिपो प्रबंधन द्वारा मांगी गई 45 बसें (बीएस)-4 स्टैंडर्ड के इंजन वाली होगी। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो ऐसी बसों के आने से राजस्व ज्यादा मिलेगा, जबकि पैसे की बर्बादी कम होगी।

देश की सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शुमार फरीदाबाद जिले के डिपो में करीब 250 बसें हैं। इन सभी बसों में बीएस-3 इंजन लगा है। इनसे प्रदूषण अधिक होता है। बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए अब हरियाणा रोडवेज ने भी पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोडवेज निगम ने फैसला किया है कि अब जो बसें रोडवेज के खेमे में शामिल की जाएंगी, उसमें बीएस-4 स्टैंडर्ड मानक वाली इंजन को लगाया जाएगा। इससे शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इस इंजन के प्रयोग से प्रदूषण में 20 से 25 फीसदी तक कमी आएगी। इसमें यात्रियों की सीटिंग क्षमता 22 होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें