अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के चार मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पहला मामला शहर बल्लभगढ़ थाने में सामने आया है। नवादा गांव निवासी प्रदीप ने शहर पुलिस को मंगलवार को शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि 22 जनवरी की रात को वह घर लौट रहा था, इसी दौरान बड़ौली निवासी विपिन व नितिन और सन्नी, देबू व रोहित ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। दूसरे मामले में एनआइटी के 1एफ/79 निवासी विवेक कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत मेें कहा कि 25 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे बंटी उर्फ करण आहुजा, पुनीत पंडित, अनमोल, मुकुल चुग उर्फ विक्की, गगन व अन्नु ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं सेक्टर-10 निवासी राजेश्वर गोयल थाना सेक्टर-7 पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे सुदर्शन गोयल, सुधा गोयल, मिनाक्षी मित्तल, गौरव मित्तल, मनीष, पुष्पक, रमेश, वंत, केशव, नितिन, विनीत डागर व हन्नी उसे ऑफिस में घुस आए। सभी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
एक अन्य मामले में मूल रूप से यूपी के मथुरा निवासी चंद्रपाल ने थाना सारन पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कुछ दिनों से फरीदाबाद में रह रहा है, 24 जनवरी को रमेश व उसके एक लड़के ने राजकुमार व रवि के साथ मिल कर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। सभी पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।