फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात में सीएम के स्वागत को आतुर भाजपा व आरएसएस वर्कर

Sat, 12 Sep 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अब मेवात के कस्बा फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में गऊ पालकों का समेलन रविवार को आयोजित करने जा रहा है, जिसमें मुयमंत्री मनोहर लाल के अलावा उक्त मंच से जुड़े वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता इंद्रेश कुमार व अन्य शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


मेव समुदाय के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए इस कार्यक्रम को लेकर जिला मुयालय नूंह से लेकर पूरे अलवर-दिल्ली रोड पर करीब 98 किलोमीटर में उक्त आयोजन के बड़े-बड़े होर्डिंज्स लगे साफ देखे जा सकते हैं। नूंह शहर में दर्जन भर होर्डिंज्स लगाए गए हैं। इनमें सीएम मनोहर लाल का फोटो भी लगा है।

राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी है। आयोग की ओर से सरकार या सत्ताधारी पार्टी का प्रचार करने वाले सभी प्रकार के इश्तिहार, होर्डिंज्स और अन्य सामग्री जल्द से जल्द हटवाने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसी सूरत में फिरोजपुर झिरका में आयोजित होने वाला यह गऊपालक समेलन और उसके होर्डिंज्स सवालों के घेरे में आ गए हैं।

सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में सभा स्थल वाली जगह पर उपायुक्त अशोक सांगवान और एसएसपी बी सतीश बालन तक निरीक्षण दौरा कर आए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से दूसरे जिलों से भी सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस जवानों की डयूटियां लगाने तथा उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की तैयारियों पर अमल शुरू कर दी है।

इसके अलावा नूंह में एसएसपी बी सतीश बालन के कार्यालय की ओर से सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस जवानों की डयूटियां भी लगाई जा रही हैं।

नूंह से फिरोजपुर झिरका के लिए पुलिस की गाड़ियों को शनिवार को भी नूंह-अलवर रोड के रास्ते से गुजरते हुए देखा गया है। खुफिया विभाग ने भी सीएम मनोहर लाल के फिरोजपुर झिरका के इस कार्यक्रम को लेकर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

मेवात आने वाले अधिकांश अखबारों में सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर पुन्हाना विधायक रहीशा खान की खबरों को काफी स्थान दिया जा रहा है और उनको मेव समुदाय की महिलाओं की चपाती से जोड़कर इस कार्यक्रम की पब्लिसिटी की जा रही है।

बता दें कि आरएसएस और भाजपा के प्रति मेवात के लोगों की सोच अभी पूरी तरह नहीं बदली है और फिरोजपुर झिरका का गऊपालक समेलन सीएम और स्थानीय भाजपा व आरएसएस नेताओं की जनता के बीच पकड़ को भी साबित करेगा।

पंचायत चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू होने की वजह से सीएम मनोहर लाल की ओर से इस विशेष कार्यक्रम में सरकार की ओर से कोई बड़ी घोषणा किए जाने की संभावना भी क्षीण हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें