फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले नाम डलवाने के लिए मारामारी

Sat, 12 Sep 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही वोट बनवाने के लिए मारामारी शुरू हो गई। शुक्रवार को आवेदन करने का अंतिम दिन होने के कारण सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के पंचायत विभाग में पूरे दिन भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


नरयाला और पन्हेड़ा खुर्द में जिन लोगों के वोट कट गए थे, उन लोगों ने दोबारा फार्म भरकर वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। अंतिम फैसला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल को करना है।

बल्लभगढ़ के नरयाला गांव निवासी नगेंद्र ने बताया कि उनके यहां काफी संख्या में लोगों के नाम सूची से काट दिए गए हैं। साजिश के तहत लोगों के नाम कटवाए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस गांव की सैकड़ों महिलाआें ने शपथ पत्र के  साथ दोबारा सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है। जिला पंचायत अधिकारी नगेंद्र चौहान ने बताया कि आवेदन करने वालों के फार्मों की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही जिला उपायुक्त के सामने भेजा जाएगा। अंतिम फैसला उपायुक्त को लेना है।

करीब 1500 आवेदन आ चुके हैं
जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जुलाई में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद से ही अलग-अलग गांवों से दोबारा सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन आ रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन तक करीब 1500 आवेदन पत्र आ चुके हैं।

अब नहीं लिए जाएंगे फार्म
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 11 सितंबर अंतिम तारीख थी। इसके बाद अब कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्योंकि अंतिम तिथि तक जितने लोगों ने आवेदन किया है, उनकी जांच पड़ताल कर नाम जोड़ा जाएगा। ऐसे में आवेदन स्वीकार करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें