फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने खोला मुंडे की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशे से डॉक्टर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था।

उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने से कशेरुका धमनी से दिमाग को होने वाली खून की सप्लाई तुरंत बंद हो जाती है, जिससे ब्रेन हैमरेज हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट बता रही कार्डियक अरेस्‍ट

केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मुंडे की मौत ज्‍यादा इंटरनल ब्‍लीडिंग और कार्डियक अरेस्‍ट की वजह से हुई।

सूत्रों के मुताबिक मुंडे के शरीर पर बाहरी चोट बेहद कम हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि टक्‍कर की वजह से मुंडे के लीवर को नुकसान हुआ। जिसके बाद इंटरनल ब्‍लीडिंग और कार्डियक अरेस्‍ट की वजह से उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें