फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यूक्रेन में घायल हुए हरजोत को अस्पताल से छुट्टी, बोले- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, इलाज में मदद करे सरकार

Tue, 29 Mar 2022 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

यूक्रेन में घायल हुए हरजोत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्होंने गुहार लगाई है कि उनके इलाज का खर्ज सरकार उठाए।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ हरजोत सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को दिल्ली के सेना अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पिता केसर सिंह का कहना है कि सबसे पहले मेरा बेटा पूरी तरह से ठीक होने की कोशिश करेगा। इसके बाद सोचेगा कि क्या करना है। कोई भी देश अच्छा या बुरा नहीं होता, यह दो अहंकार के बीच की लड़ाई है न कि देशों के बीच। उन्होंने कहा कि दोबारा मौका मिला तो मेरा बेटा पढ़ाई के लिए यूक्रेन जरूर जाएगा।

विज्ञापन


हरजोत सिंह का कहना है कि डॉक्टर ने कहा कि मेरे हाथों और पैरों का इलाज लगभग एक साल तक चलेगा। मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मेरे पिता सेवानिवृत्त हो गए हैं। मैं चाहता हूं कि भारत सरकार आगे के इलाज में मेरी मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें