फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ फैक्टरी में विस्फोट मामला : दो और घायलों ने दम तोड़ा, 15 पहुंची मृतक संख्या  

Thu, 09 Jun 2022 02:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ क्षेत्र के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ था जिसमें तेरह लोगों की पहले ही दर्दनाम मौत हो चुकी थी, आज दो घायलों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हापुड़ फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में चार जून को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे दो और मजदूरों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। दिल्ली के सफदरगंज में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शिवम पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव चरढिया, थाना कांट शाहजहांपुर व सनोज पुत्र सुकराम निवासी गांव भंडेरी निवासी थाना कांट जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। फैक्टरी में हादसे में मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है। जबकि अभी भी कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया था, जिसमें 13 कामगारों की उसी समय मौत हो गई थी। जबकि 19 से अधिक घायल  हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मौके पर मिला था उपस्थिति रजिस्टर 
टीम को मौके से उपस्थिति रजिस्टर मिला था। जिसमें रात्रि की शिफ्ट में काम करने वालों के नाम अंकित थे और दो जून तक की इसमें एंट्री पाई गई। करीब 23 लोगों के इस रजिस्टर में हस्ताक्षर मौजूद थे। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें