गुजरात के तीन जिलों में बवाल, एक की मौत, कई घायल
गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में शोभा यात्रा पर पथराव, केंद्रीय मंत्री की कार पर भी हमला
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
झारखंड : शोभायात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों से हमला
झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी।
dai.ly/x8a2f3k
मध्य प्रदेश : खरगोन में हंगामा, आगजनी, चार घर जलकर खाक
मध्य प्रदेश के खरगोन में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।
दिल्ली : जेएनयू कैंपस में बवाल
जेएनयू में रामनवमी पर पूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ। एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों के बीच हिंसा भड़क गई। इस घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं। दरअसल, कावेरी हास्टल में कुछ छात्र रामनवमी पर पूजा कर रहे थे।