फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल किया दुष्कर्म

Fri, 12 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी में शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी से इंकार करने पर आरोपी युवक के खिलाफ पीड़ित छात्रा ने एनटीपीसी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रह रहा था। उसकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसी कॉलोनी अपने रिश्तेदार के पास मूलत: पिलखुआ निवासी एक युवक भी रहता था।

आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे शादी करने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ  एनटीपीसी चौकी में मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर आरोपी के परिजनों ने पुलिस चौकी पर पहुंच युवक को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट को वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें