फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को दे दी जमीन दो कर दी दादी की हत्या

Fri, 12 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दादरी पुलिस ने तुलसी विहार में 5 दिसंबर को बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में उनके दो पौत्रों को बृहस्पतिवार को कठैहरा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचे बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि दादी ने अपनी 15 बीघा जमीन दोनों बेटियों के नाम करने की बात कही थी। इसी डर से दोनों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि बील अकबरपुर निवासी मिशरो देवी के वीर सिंह और ब्रह्म सिंह समेत पांच बेटे और दो बेटियां हैं। उनके नाम करीब 15 बीघा जमीन थी। वीर सिंह का बेटा विकास और ब्रह्म सिंह का पुत्र कपिल जमीन पर फसल बोते थे। बताया गया है कि किसी बात पर मिशरो देवी और उसके दोनों पौत्रों में विवाद हो गया। इस पर बुजुर्ग महिला ने दोनों को फसल उगाने से मना कर दिया।

इसके बाद मिशरो देवी ने फसल बुवाई के दौरान विकास और कपिल को पानी लगाने से रोक दिया। नाराज बुजुर्ग महिला एक अन्य बेटे के पास तुलसी विहार में रहने लगी। उन्होंने दोनों पौत्रों से फोन कर कहा कि वह अपनी जमीन दोनों बेटियों के नाम कर रही है, इसलिए वे उस पर फसल न बोएं। इसके बाद 5 दिसंबर को विकास और कपिल बाइक से चाचा की दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद दादी को तीन गोली मारकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को पकड़े जाने पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें