फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में अधजली लाश की पहचान हुई

Mon, 14 Apr 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-57 में मिली अधजली लाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले बीपीटीपी टावर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में अधजली लाश मिली थी। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने उसकी पहचान अमृत लाल निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश के रूप में की है। पुलिस को शव के पास से दो जले हुए मोबाइल बरामद हुए थे।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान सिम सही निकलने पर उसके परिजन तक पहुंचा गया। परिजनों की ओर से अभी तक किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मृतक अमृतलाल गांव झाड़सा में पत्नी के साथ किराए पर रहता था। चार दिन पहले उसकी पत्नी खाना बनाते समय जल गई थी। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें