फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक परमेश का कार्यक्रम देखने आए रोहतक के दो छात्रों में मारपीट, वजह है मामूली

Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित वाकिंग स्ट्रीट क्लब में शनिवार रात को आयोजित पंजाबी गायक परमेश वर्मा के कार्यक्रम में सीट के विवाद के लिए युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। कार्यक्रम में आए रोहतक के दो छात्रों को 5 युवकों ने पीट दिया।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 युवकों को पुलिस पीसीआर ने मौके पर ही काबू कर लिया जबकि दो फरार हो गए। सेक्टर-29 डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक अजीत भड़ाना ने बताया कि मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहतक के तिलक नगर निवासी भूमित अहलावत रोहतक के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार को भूमित अपने दोस्त राहुल मलिक के साथ सेक्टर-29 के वाकिंग स्ट्रीट क्लब में आयोजित पंजाबी गायक परमेश वर्मा के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। रात को जब वह कार्यक्रम में बैठे थे तो इस दौरान 5 लोग आए जिन्होंने सीट को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पांचों युवकों ने मिलकर भूमित व उसके दोस्त राहुल को पीटना शुरू कर दिया। इस पर जब आसपास बैठे लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार होने लगे जिन्हें कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को काबू कर लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए।

आरोपियों की पहचान जनकपुरी दिल्ली निवासी वेदांत, सोनीपत निवासी संदीप तथा नूहं के गांव बिस्सर अकबरपुर निवासी अन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें