फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युमन हत्याकांड: आज खुलेगा रायन इंटरनेशनल स्कूल, सरकार करेगी निगरानी

Mon, 25 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
ryan school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल प्रद्युमन की हत्या के बाद से बंद है। जिला प्रशासन ने स्कूल तीन महीने के लिए अपने अधीन ले लिया है। स्कूल में खामियों को दूर कराने के बाद शनिवार को पीटीएम की गई। इसमेें पहुंचकर जिला उपायुक्त ने अभिभावकों को आश्वस्त किया। सोमवार से स्कूल सुचारु रूप से काम करने लगेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रद्युम्न मर्डर केस: कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी CBI, टटोल रही वारदात से पहले के हालात

जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल की खामियों को दूर कर लिया गया है। बाउंड्रीवाल करा दी गई है। दूर तक बारीकी से नजर रखने वाले 30 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगवाए गए हैं। जिस टॉयलेट में वारदात हुई, उसे सील किया गया है।

पढें: प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI ने रायन स्कूल में 4 घंटे तक जुटाए सबूत, निकाला ये सार

यहां सीबीआई जांच चल रही है। इस टॉयलेट को स्कूल खुलने के बाद भी सील रखा जाएगा। छात्रों के लिए स्कूल परिसर में अलग टॉयलेट बनवाए गए हैं। उधर, शनिवार को पीटीएम में न पहुंच पाने वाले अभिभावक रविवार को स्कूल पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों से स्कूल खुलने की जानकारी लेते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें