फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: वोट डालने से पहले हाथ जोड़कर विनती करते रहे प्रत्याशी

Mon, 25 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी, इसके बावजूद कई जगहों पर खामियां रहीं। मतदान केंद्रो पर अव्यवस्थाओं के बीच मतदान किया जा रहा था। मतदान केंद्रो पर सुरक्षा सिर्फ नाममात्र थी। कई मतदान केंद्रो के बाहर लोग इकट्ठा हो रहे थे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए कोई सुविधा नहीं थी।  
विज्ञापन
मतदान केंद्रो के अंदर एजेंट चुनाव चिन्ह लगाकर अंदर घूम रहे थे, वहीं बाहर प्रत्याशियों के समर्थक शाम तक मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की गुहार करते दिखे। मतदाताओं को गाड़ियों में भरकर बूथों तक लाया जा रहा था। अमर उजाला टीम ने अलग-अलग बूथों का जाजया लिया। संवाददाता कृष्ण जांगड़ा, शुभम अरोड़ा व मुकेश कुमार की लाइव रिपोर्ट::

स्थान: चक्करपुर वार्ड-33 
समय: 11:44 बजे
चक्करपुर के सरकारी स्कूल में तीन बूथों पर वोट डाले जा रहे थे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा आ रही थी। वहीं मतदान केंद्र के अंदर ही उम्मीदवार बैठे थे, जो वोट डालने जा रहे लोगों के सामने हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे। महिला उम्मदीवार वोट डालने आ रही महिलाओं को गले लगा रही थी। बुजुर्ग महिलाओं के लिए यहां  रैंप की सुविधा नहीं थी। इन्हें परिजन कंधों पर उठाकर ला रहे थे। 
विज्ञापन


स्थान: सिकंदरपुर घोसी प्राइमरी स्कूल
समय: 12:50 बजे
सिकंदरपुर घोसी में गांव के प्राइमरी स्कूल में बूथ बनाया गया था। यहां दो बूथ बने हुए थे। कुल 924 वोट हैं, जिनमें से 464 लोगों ने वोट डाल दिए थे। पुलिस सुरक्षा के लिए केवल तीन से चार ही जवान तैनात थे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार यहां भी बुजुर्गों और विकलांगो के लिए रैंप आदि की सुविधा नहीं थी। महिलाओं के लिए अलग से भी नहीं थी। महिलाओं को एक तरफ ग्रुप में खड़ा कर रखा था। पहले पुरुष वोट डालकर आ रहे थे बाद में महिलाओं को अंदर भेजा जा रहा था। 

स्थान:- सिलोखरा गांव 
समय:- 01: 55 बजे
सिलोखरा गांव के सरकारी स्कूल में मतदान बूथ बनाया गया था। यहां काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिली। एक उम्मीदवार का एजेंट मतदान केंद्र में चुनाव चिन्ह लगाकर अंदर घूम रहा था। उसे वहां कोई रोकने वाला भी नहीं था। बूथ नंबर 28 में चुनाव टीम ने खाना खाने के लिए 15 मिनट तक वोटिंग को रोक दिया। इतने में वहां महिलाओं और पुरुषों का जमवड़ा लग गया। 

स्थान:-सैनी  खेड़ा
समय:- 02:30 बजे
सैनी खेड़ा के प्राइमरी स्कूल में वोट डाले जा  रहे थे। यहां सुरक्षा सिर्फ नाममात्र थी। उम्मीदवार के साथ के लोग स्कूल के मुख्य गेट के  अंदर कुर्सियों पर बैठे हुए थे। हर आने-जाने वाले पर वह नजर रख  रहे थे। अंदर कुछ अलग ही चल रहा था। अंदर एक महिला वोट डालने के लिए ईवीएम के पास पहुंची और बोली  क्या करूं? मुझे नहीं पता क्या करना हैं। इतने में वहंा बैठा एक एजेंट उसके पास गया और खुद ही अपने उम्मीदवार के चिन्ह के आगे बटन दबा आया। दूसरे उम्मीदवार के एजेंट भी इस पर कुछ नहीं बोले। 

स्थान: देव समाज स्कूल (बूथ 14,15,16,17)
समय: दोपहर 3:00 बजे
मतदान केंद्र के आसपास उम्मीदवारों के समर्थकों का तांता लगा था। समर्थक अपने भावी उम्मीदवार को जिताने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए थे।  मतदाताओं को उनके प्रत्याशी को ही वोट देने को लेकर मनाने के लिए समर्थकों में होड़ मची रही। पुलिस कर्मी हर आने जाने वाले की मतदान पर्ची व वोटर कार्ड की जांच कर खानापूर्ति कर रहे थे। बूथ नंबर 16 पर एक महिला वोट डालने आई। महिला की बारी आने पर उसकी आईडी की जांच की गई, तो उसके पास से अलग-अलग नाम की दो आईडी प्राप्त हुई। पुलिस ने आईडी कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें