मीरा देवी के मुताबिक पिछले 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय से चल रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल अब और भी ज्यादा व्यापक होगी।
मालूम हो कि वेतन भत्ते में बढ़ोतरी, कोविड-19 भत्ता दिए जाने व खुद तथा परिवार को निशुल्क इलाज की सुविधा दिए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर पिछले 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय से आशा कार्यकर्ता हड़ताल कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।