फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की बारिश ने ली एक जानः झुग्गी पर गिरी दीवार पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 21 Aug 2020 11:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में बरसात के बाद घर पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम में बारिश के कारण सेक्टर-33 में बृहस्पतिवार अल सुबह मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी सुजाउद्दीन (35) की झुग्गी पर एक प्लॉट की दीवार गिर गई। इसमें वह और उसकी पत्नी जुनैना (33) मलबे में दब गए।

विज्ञापन


अन्य झुग्गियों में रहने वाले लोग उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सुजाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि वह ऑटो चालक था जबकि उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास की अन्य झुग्गियों को खाली करा दिया। वहीं, मृतक के परिजन ने कोई कार्रवाई करने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम का नया नाम ‘पानीग्राम’ नहीं ‘वेनिसग्राम’

गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को भी गुरुग्राम वासियों का जलभराव को लेकर गुस्सा जमकर फूटा। लोगों ने सोशल मीडिया को माध्यम बनाते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम और सरकार से जवाब मांगा। नगर निगम कार्यालय के बाहर जलभराव की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल की गई। इफ्को चौक पर धंसी सड़क पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया।

लोग जल निकासी व्यवस्था पर कटाक्ष करते रहे। लोगों का कहना था कि जब नगर निगम का कार्यालय डूब रहा है तो शहर के हालात क्या होंगे। यहां तक कि लोग गुरुग्राम का नाम भी बदलते नजर आए। किसी ने पानीग्राम तो किसी ने वेनिसग्राम कहा।

इलाके के कुछ लोगों ने बुधवार को सेक्टर-48 में जलभराव होने पर नाव चलाई तो वहीं बृहस्पतिवार को शहर के कई हिस्सों में युवा सड़कों पर नाव लेकर निकल पड़े। गुरुग्राम में बोटिंग की वीडियो को देश भर में देखा गया। लोगों ने कहा कि गुरुग्राम में अंडरपास जल भंडारण के लिए बनाए गए थे। 

ये रहे लोगों के ट्वीट
सरकार हरियाणा में विकास के कार्य का सबूत दे रही है। उन्होंने शहर में वाटर पार्क नहीं बनाया था इसलिए शहर को ही वाटर पार्क बना दिया। - रिद्दिमा गुप्ता
उन्हें एक तैरने वाली कार की जरूरत है। यह मिलेनियम सिटी के लिए आविष्कार का उपाय है। - मिनी
गुरुग्राम अच्छी सड़कों के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह अच्छी नदियों के बारे में जाना जाएगा। - चिराग भूटानी 
अब गुरुग्राम का नया नाम क्या होगा ‘पानीग्राम’। -  अरविंद झा
‘पानीग्राम’ नहीं गुरुग्राम जाना जाएगा ‘वेनिसग्राम’ के नाम से। - विक्रम 
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम भ्रष्टाचार की बदबू। - मुरघई
अधिकतर घर अब सी फेसिंग हो चुके हैं और निकासी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, पानी सूखाने का कार्य सूर्यदेव पर छोड़ा गया है। - रजत शर्मा 

गुरुग्राम पुलिस के कार्य को सराहा 
शहर के हालातों को देखते हुए लोगों ने ट्वीट के माध्यम से प्रशासन, नगर निगम को निशाना बनाया तो गुरुग्राम पुलिस के कार्य की सराहना भी की। वहीं लोगों ने त्वरित कार्रवाई की उम्मीद भी जताई। रितु कटारिया ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रशासन गुरुग्राम की बेहतरी के लिए सड़कों के रखरखाव, अतिक्रमण, जल निकासी व्यवस्था आदि पर त्वरित कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें