फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जोहड़ में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। जोहड़ में नहाने के लिए गए युवक की डूबने से सोमवार को मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बिलासपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पट्टी चैनपुरा का रहने वाला युवक प्रदीप सोमवार को लगभग 11 बजे बगीची वाले जोहड़ में नहाने के लिए गया था। जैसे ही वह जोहड़ किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया। उसे वापस आता न देख पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी अन्य लाेगों को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड के लोगों तथा ग्रामीणों ने मिलकर उसका शव तालाब से निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक आटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें