फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान नहीं सलाम मिलेगा, अभियान 100 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस विभाग की तरफ से चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात नियमों की तीन पाठशालाओं का आयोजन करके करीब 100 लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में नागरिकों, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों में जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा चालान नहीं सलाम मिलेगा के तहत सुरक्षा रथ की सहायता से यातायात नियमों की पालना का महत्व समझाने और जनहित में कार्य करते हुए, आज यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा जेनपैक्ट चौक, पॉस्को रेड लाइट और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर भारी संख्या में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए तीनों स्थानों पर जागरूकता पाठशालाओं के आयोजन सुरक्षा रथ के माध्यम से आयोजित कराए गए। सभी जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान करीब 100 से अधिक टैक्सी, ऑटो ड्राइवरों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया।
विज्ञापन


क्राउन प्लाजा में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।पुलिस उपायुक्त यातायात की तरफ से चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत क्राउन प्लाजा स्थित हीरो पार्क में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। इस ट्रैफिक पार्क में यातायात नियमों, यातायात चिन्हों के बारे जागरूकता लाने के लिए अलग-अलग स्कूलों के छात्र,ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी चालक लाए जाते हैं और उनको यातायात नियमों बारे जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को इस ट्रैफिक पार्क में 23 ऑटो,टैक्सी चालकों को यातायात नियमों और यातायात चिन्हों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद कुल 23 ऑटो, टैक्सी चालकों को यातायात नियमों जैसे दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें ,वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करें, लेन ड्राइविंग करें आदि यातायात नियमों बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें