फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विज्ञान शिक्षा को पूर्ण प्रयोगात्मक बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को पूर्ण रूप से प्रयोगात्मक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। अब लैब होना ही काफी नहीं होगा, बल्कि सही संचालन, सुविधाएं और नियमित उपयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। सभी स्कूलों में निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। निर्देशों के अनुसार, प्रयोगशालाओं में बिजली, साफ पेयजल, उचित फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड, वेंटिलेशन और पर्याप्त रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य होंगी। स्कूल में सुविधाएं नहीं पाई गईं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं अधिक से अधिक लैब में संचालित होंगी और पाठ्यक्रम का प्रैक्टिकल वहीं कराया जाएगा। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को साइंस किट के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा दी जाएगी, ताकि शुरुआती स्तर से ही बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़े। छात्रों के लिए प्रैक्टिकल नोटबुक अनिवार्य की गई है, जिसका नियमित मूल्यांकन भी किया जाएगा। साथ ही प्रयोग, मॉडल निर्माण, प्रोजेक्ट वर्क और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

कोई उपकरण अनुपयोगी या खराब हालत में न रहे। इसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो सप्ताह में दो दिन प्रार्थना सभा के दौरान विज्ञान से जुड़े छोटे-छोटे प्रयोग और गतिविधियां कराएंगे। हर शनिवार को विज्ञान आधारित क्विज, मॉडल और नवाचार कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को प्रेरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें