फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म: सहेली और उसके पति ने की दरिंदगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप

Wed, 16 Feb 2022 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

शिकायत दर्ज कराने  वाली महिला का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले दंपती सुरेंद्र और रेणु रिश्तेदार हैं। 12 दिसंबर 2021 से 17 जनवरी 2022 के दौरान वह  इनके साथ फ्लैट में रही। आरोप है कि यहां पर सुरेंद्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।वह घर के अंदर बंधक बनाए रखता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की रहने वाली महिला ने  सहेली और उसके पति पर बंधक बनाकर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करके दुष्कर्म  का मामला दर्ज कराया है। यह एफआईआर जीरो नंबर पर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्ज हुई थी। जिसे अब गुरुग्राम के बजघेड़ा थाने में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने  वाली महिला का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले दंपती सुरेंद्र और रेणु रिश्तेदार हैं। 12 दिसंबर 2021 से 17 जनवरी 2022 के दौरान वह  इनके साथ फ्लैट में रही। आरोप है कि यहां पर सुरेंद्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

वह  घर के अंदर बंधक बनाए रहता था। साथ ही चर्च में जाने का दबाव बनाया था। हिमाचल प्रदेश  के मंडी जिला पुलिस की ओर से इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसे कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजा गया। 
विज्ञापन


जिस पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ मारपीट, मानसिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने व दुष्कर्म  का मामला दर्ज किया है। शिकायत देने वाली महिला का अपने पति से पहले से ही विवाद चल रहा है। 

एसीपी उद्योग विहार राजीव यादव का कहना है कि शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है।  इस मामले में जांच और तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें