दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि मैं बहुत स्तब्ध थी। मैंने उसके बाद एक शब्द भी नहीं कहा। मैं बस जो हो रहा था उसे सही करने की कोशिश कर रही थी। हमें ऐसी फैंसी जगह से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।
गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग महिला को नामी रेस्टोरेंट रास्ता ने प्रवेश देने से मना कर दिया। पीड़ित महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि वह अपने दोस्त और अपने परिवार के साथ शुक्रवार को रेस्टोरेंट गई थी। लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कहा कि व्हीलचेयर अंदर नहीं जा सकती। इसके पीछे कर्मचारियों ने तर्क दिया कि व्हीलचेयर की वजह से अन्य ग्राहकों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि मैं बहुत स्तब्ध थी। मैंने उसके बाद एक शब्द भी नहीं कहा। मैं बस जो हो रहा था उसे सही करने की कोशिश कर रही थी। हमें ऐसी फैंसी जगह से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। यह पहली बार नहीं है।
कहा मुझे स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य रूप से कई अन्य स्थानों पर वंचित किया गया है और अब यह रेस्टोरेंट भी है। रेस्टोरेंट की ओर की गई इस हरकत को दिव्यांग महिला ने ट्वीट कर लोगों के सामने रखा। जिसके बाद रेस्टोरेंट पर लोगों ने जमकर कटाक्ष किए।