फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कर्जदार महिलाओं को ब्जाज से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की कर्जदार महिलाओं को ब्याज से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

गुरुग्राम। महिला विकास निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कर्जदार महिलाओं को सरकार ने ब्याज में छूट का तोहफा दिया है। वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत ऐसी महिलाएं अगर कर्ज की राशि का भुगतान एकमुश्त या एक जून तक छह किश्तों में करती हैं तो ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना से हजारों महिलाएं अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बच सकेंगी। ब्याज के पैसे की बचत कर वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर सकेंगी। यह लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें 31 मार्च 2019 तक अपने मूल कर्ज का ब्याज सहित भुगतान करना था। छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि ऐसी महिलाएं निगम के कार्यालय में संपर्क कर ब्याज माफी की तमाम औपचारिकताएं जान सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें