फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांता क्लॉस का मास्क पहने चोर ने तोड़े 12 दुकानों के ताले, थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

Sat, 05 Jan 2019 06:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त की रात्रि गश्त और नाकाबंदी के दावों की शुक्रवार तड़के दो अज्ञात चोरों ने हवा निकाल दी। शिवाजी नगर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने सिलसिलेवार तरीके से 12 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। दुकानों से लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि पर हाथ साफ किया गया। पहचान छिपाने के लिए एक चोर ने मुंह पर सांता क्लॉस का मास्क लगाया हुआ था। शिवाजी नगर थाना पुलिस समेत अपराध शाखा की टीम चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। एक दर्जन दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।     

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के तीन बजे कुछ युवक खांडसा रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास बनी मार्केट की पहली मंजिल पर 20 दुकानों में से 12 के ताले तोड़े। दुकान के अंदर से करीब पांच लाख नकदी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर, लोहे के टूल्स, बैग और आग बुझाने के उपकरण चोरी किए गए। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान नंबर 124-125 में लगे सीसीटीवी कैमरों तक तोड़ दिए और डीवीआर साथ ले गए। 
    
स्थानीय दुकानदार संजीव कुमार के मुताबिक, शुक्रवार को उनके पड़ोसी दुकानदार की ओर से सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। पुलिस को आसपास की दुकानों से मिली सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखे। इसमें एक ने टोपी जबकि दूसरे ने सांता क्लॉस का मास्क पहन रखा है।
विज्ञापन


दो बैंकों में भी चोरी का प्रयास 
सिलसिलेवार तरीके से हुई वारदात में चोरों ने ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स क्षेत्र स्थित यूको और इंडसइंड बैंक में भी चोरी का प्रयास किया। यूको बैंक के मैन गेट का ताला कटर से काटा गया। चोरी मैन गेट के सेंटर लॉकिंग सिस्टम को नहीं तोड़ पाए। इंडसइंड बैंक के ताले को भी काटने का असफल प्रयास हुआ। यूको बैंक प्रबंधक मोहनलाल के मुताबिक, बैंकों में चोरी के प्रयास से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठता है। इसे लेकर पुलिस आयुक्त से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है। 

तड़के करीब तीन बजे चोरी की वारदात हुईं। चोरी हुए सामान की सूची दुकानदारों से मांगी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक सैंटा का मास्क लगाए दिखा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, निरीक्षक, शिवाजी नगर थाना 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें