26 केंद्रों पर 8060 परीक्षार्थी देेंगे एचटेट परीक्षा
गुरुग्राम। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर एक दिन पहले परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर आदि की रिपोर्ट केंद्र बोर्ड मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में भेजी गई। वहीं संबंधित अधिकारियों की बैठक कर जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
जिले में एचटेट के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 8060 परीक्षार्थी परीक्षा देंगेे। एक दिन पहले सभी इंचार्ज को सूचित किया गया कि पांच जनवरी को दोपहर 12.30 बजे व छह जनवरी को सुबह 7.30 बजे लघु सचिवालय स्थित खजाना कार्यालय से प्रश्न पत्रों की पेटियां लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। नोडल अधिकारी व एसडीएम गुरुग्राम संजीव सिंगला ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।