द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट संगठन की पहल पर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन की बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने तय किया है कि वे नागरिक मुद्दों पर मिलकर उच्च न्यायालय में संयुक्त याचिका दायर करेंगे। सेक्टर-102 में आयोजित इस बैठक में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसी सोसाइटियों में अधूरी पड़ी 24 मीटर सड़कों, बिजली की एकीकृत बिलिंग प्रणाली, सार्वजनिक परिवहन की अनुपलब्धता, सुरक्षा, हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी (एचआरआरएस) एक्ट की खामियों पर चर्चा की गई।
इन मुद्दों पर विभिन्न सोसाइटियों के प्रतिनिधियों की टीम बनाई गई है जो एक मुद्दे पर रणनीति तय करेंगे और फॉलोअप करेंगे। बैठक में पहुंचे वार्ड छह के पार्षद सतपाल दौलताबाद ने लोगों से उनकी समस्याओं के हल करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संयोजक सन्नी दौलताबाद ने विभिन्न सोसाइटियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संगठित तरीके से काम करने के लिए रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में द्वारका एक्सप्रेस की 20 सोसाइटियों के करीब 50 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में वार्ड संख्या छह के पार्षद सतपाल दौलताबाद, संगठन के संयोजक सन्नी दौलताबाद, आलोक पांडेय, सुनील सरीन, धनंजय झा, स्वराज वर्मा, मेजर विभाष, कर्नल हरि भगवान, पराग आनंद, अशोक दत्ता, प्रशांत वी, आरके सिंह, नवदीप सिंह, प्रखर सहाय, अमित गुप्ता, भारत नैन,, उमा सिंह, पंकज विज, पंकज यादव, धीरज मंगल, प्रमोद यादव अमितेश पांडेय, कैलाश कुमार और प्रो. के कन्नन ने आदि ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।