फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रामबीर की ढाणी में जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी की ओर से पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए उठाए जा रहे कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-49 स्थित पॉकेट-ए (रामबीर की ढाणी) में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। योजना के तहत 100 मिमी व्यास की मेन पाइपलाइन बिछाने, विशेष वॉल्व की आपूर्ति एवं स्थापना, मास्टर जलापूर्ति लाइन से कनेक्शन व कार्य के दौरान प्रभावित सड़क की मरम्मत सहित अन्य संबद्ध कार्य किए जाएंगे। इस कार्य की अनुमानित लागत 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के पूरा होने से रामबीर की ढाणी क्षेत्र में जलापूर्ति नेटवर्क अधिक सुदृढ़ होगा और पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही नई पाइपलाइन और वाल्व प्रणाली के माध्यम से जलापूर्ति के संचालन एवं रखरखाव को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस कार्य के बाद क्षेत्र में पानी की उपलब्धता और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। अभी इस एरिया में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है और लोगों को परेशानी होती है। कई बार टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि नई पाइप से रामबीर की ढाणी में पेयजल सप्लाई बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें