फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश, पूजा के लिए बनेगा घाट, मुख्यमंत्री ने सेक्टर-10ए में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सेक्टर-10ए में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अगली साल से प्रदेश में छठ पूजा के दिन ऐच्छिक अवकाश और पानी के स्त्रोत वाली जगह पर छठ पूजा का एक घाट बनवाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्सव पर समाज की ताकत नजर आती है। लगभग 130 करोड़ जनसंख्या वाला हमारा देश विभिन्न जातियों, धर्मों, समुदायों के बावजूद विभिन्नताएं होते हुए भी हम सब एक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस एकता का भाव हमारे उत्सवों में दिखाई देता है। आज के इस छठ पूजा के कार्यक्रम में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा पूर्वांचल के भारी संख्या में लोगों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। सीएम ने कहा कि 2014 में जब प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार बनी थी, तब हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था।
घाट के लिए चुन लें पानी का स्त्रोत
प्रदेश में देश के किसी भी हिस्से से जो लोग अपने कामकाज या व्यवसाय के लिए आए और जिन्हें यहां रहते हुए पांच वर्ष या इससे अधिक का समय हो गया है। उनके यहां पर निवास प्रमाणपत्र बना देते हैं और वे हरियाणवी बन जाते हैं। सीएम ने पूर्वांचलवासियों से सीधा संवाद कर कहा कि आपको कोई भी समस्या हो तो स्थानीय विधायक या पार्टी पदाधिकारियों को बताएं, उसका समाधान जल्द कर दिया जाएगा। छठ पूजा के लिए पूर्वांचलवासी ऐसा स्थान चुन लें जहां पानी का स्त्रोत हो, वहां पर छठ पूजा का एक घाट बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

करनाल में बनवाया घाट
उन्होंने बताया कि लगभग 2700 फिट में करनाल में नहर किनारे एक घाट बनवाया गया है, जिसका उन्होंने हाल ही में लोकार्पण किया है। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरजीत कैमरी ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ही प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो छठ पूजा के त्योहार में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, नगर निगम पार्षद अश्वनी शर्मा, नीरज यादव, ब्रह्म यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें