फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: नूंह में कर्फ्यू तो गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144, दिल्ली-राजस्थान भी अलर्ट मोड पर

Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह

सार

नूंह-मेवात में हुई हिंसा ने धीरे-धारे आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी हालात सही नहीं हैं।
विज्ञापन
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। नूंह के नल्हड़ स्थित नलहेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा शुरू होते ही नारेबाजी और पथराव होने लगा। बताया जा रहा है कि नूंह-मेवात में हुई हिंसा में 24 ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, दो होमगार्ड समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। 

विज्ञापन


नूंह में कर्फ्यू तो गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144
नूंह-मेवात में हुई हिंसा ने धीरे-धारे आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी हालात सही नहीं हैं। जहां नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है, वहीं बाकि तीनों जिलों में धारा 144 लागू है। वहीं दिल्ली, राजस्थान भी अलर्ट मोड पर हैं। गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद के सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रहा है।

सोहना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद
सोहना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मेवात में इंटरनेट बंद है। नूंह में कर्फ्यू लगा है। गुरुग्राम के जिलाधीश एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले में कानून का पालन कराए जाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू की है। इस विषय में सोमवार शाम जिलाधीश की ओर से निर्देश जारी किए गए।

अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां नूंह पहुंची
अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां नूंह पहुंच गई हैं। छह कंपनियां और भी पहुंचेंगी। वहीं नूंह के आसपास के सभी जिलों में भी हालात सामान्य हैं। फरीदाबाद,पलवल और गुरुग्राम में एहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई गई है। इन जिलों में कहीं पर कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। वहीं सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, कुछ ही देर में सोहना में पीस कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन

रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मिलीं
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी थीं। केंद्र सरकार ने 20 कंपनियां भेज दी हैं। इन कंपनियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें