वायरल हुई वीडियो में ऑल्टो गाड़ी की छत पर बैठकर एक युवक शराब पी रहा है। इतना ही नहीं वह छत पर स्टंट करता भी दिख रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गाड़ी में करीब पांच युवक सवार हैं।
गुरुग्राम के साइबर हब क्षेत्र में गाड़ी की छत पर बैठकर शराब पीने और फिर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो गई। डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो दो दिन पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
वायरल हुई वीडियो में ऑल्टो गाड़ी की छत पर बैठकर एक युवक शराब पी रहा है। इतना ही नहीं वह छत पर स्टंट करता भी दिख रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गाड़ी में करीब पांच युवक सवार हैं। चलती गाड़ी में से दूसरे युवक भी गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल रहे हैं। साइबर हब क्षेत्र के साथ ही वह गाड़ी को गोल्फ कोर्स रोड पर भी ले जात हैं। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी युवक जमकर हल्ला करते हुए गाड़ी चला रहा है।