फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर बनाया वीडियो, सरकार से सुरक्षित निकालने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुमी स्टेट में फंसे भारतीय छात्रों ने शनिवार को हाथ में तिरंगा लेकर एक वीडियो जारी किया और सरकार से सुरक्षित निकालने की भावुक अपील की। छात्रों ने साफ तौर पर कहा कि यदि युद्ध में उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व भारतीय दूतावास की होगी। मालूम हो कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच सुमी में फंसे छात्रों की जान सबसे ज्यादा सांसत में हैं क्योंकि यहां तक सरकार की कोई मदद नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

वीडियो जारी कर छात्रों ने कहा कि उनको निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। रूस ने सीजफायर कर छात्रों को निकालने के लिए रास्ता खोला है लेकिन वह सुमी से 600 किलोमीटर की दूरी पर हैं बावजूद इसके उनको निकालने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बमबारी व गोलीबारी के बीच वह खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और युद्ध के जो हालात चल रहे हैं, उससे काफी भयभीत भी हैं।
कुछ हुआ तो दूतावास व सरकार होगी जिम्मेदार
छात्रों ने कहा कि भारत सरकार ‘मिशन गंगा’ के तहत यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने में लगी हुई है। यदि उनकी जल्द मदद नहीं की जाती है तो वह अब अपने जोखिम पर रूस की सीमा के लिए निकलेंगे। उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो यह ‘मिशन गंगा’ की बड़ी असफलता होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार व भारतीय दूतावास की होगी। छात्रों ने कहा कि हम अब और इंतजार नहीं कर सकते। हमें सरकार के मदद की जरूरत है। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर रोष का भाव साफ दिख रहा था। वीडियो के जरिये छात्रों ने यह भी कहा कि अपने जीवन रक्षा के लिए उनका यह अंतिम वीडियो है। छात्रों को वीडियो के अंत में भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें