फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले में 14 हजार लोगों में संक्रमणरोधी टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संक्रमणरोधी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग इसके लिए महाअभियान चला रहा है। इसके तहत रोजाना बड़ी संख्या में टीके की पहली व दूसरी डोज दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग 53 शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाएगा, जहां 14000 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें से सिर्फ 3950 लोगों को टीके की पहली डोज दी जाएगी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण के तहत किसी को भी टीका नहीं लगाया जाएगा। सोमवार को जिले में 6 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी, जिसके लिए कुल 200-200 स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। वहीं, सभी को वॉक इन प्रक्रिया के तहत संक्रमणरोधी टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ऑनलाइन पंजीकरण के तहत किसी भी केंद्र पर टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए लोगों को किसी भी तरह के पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं है।
11289 को लगा टीका
कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में रविवार को जिले में 11289 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 4965 लोगों को पहली व 6324 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, इसमें से शासकीय केंद्रों पर 9444 व निजी केंद्रों पर 1845 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया। रविवार को जिले में सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर महज 15 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई जबकि विदेश जाने वाले 7 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया। इसी के साथ लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 3298300 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें