फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Encounter: मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर दबोचे, पैरों में गोली लगने से हुए घायल

Sat, 30 May 2026 10:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश, करण और प्रवेश, हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली में हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने और फिरौती वसूलने जैसे करीब 24 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा, सेक्टर-40 की टीम ने मानेसर की घाटी में देर रात एक मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों को गोली लगने से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान दिल्ली के करण और प्रवेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात, मानेसर की घाटी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें करण और प्रवेश के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।

गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश, करण और प्रवेश, हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली में हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने और फिरौती वसूलने जैसे करीब 24 मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस इन दोनों को फायरिंग और लूटपाट के मामलों में तलाश रही थी।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद, घायल बदमाशों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मानेसर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से हिमांशु भाऊ गैंग के नेटवर्क का और खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें