फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 750 नशे के इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। अपराध शाखा पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले 750 इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुन्हाना अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली कि जाबिर निवासी पेमा खेड़ा और मोसिम निवासी फिरोजपुर नमक अवैध रूप से नशीली दवाइयों को बेचने का धंधा करते हैं, जो नूंह की तरफ से इको गाड़ी में नशीले इंजेक्शन भरकर आएंगे। पुलिस ने सूचना के आधार पर शिकरावा-पुन्हाना मोड़ पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 30 पेटियों में 705 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपियों के पास दवाईयों का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने इस बारे में ड्रग्स इंस्पेक्टर अमनदीप को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ।
विज्ञापन

फोटो पुलिस हिरासत में नशा के इंजेक्शन के साथ आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें