फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीआर काे एलिवेटेड बनाने के लिए ट्रैफिक सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
750 करोड़ से बनेगी 5.5 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड बनाने के लिए ट्रैफिक सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एसपीआर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
एसपीआर को एनएच-48 से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक तक 5.5 किमी बनाया जाना है। इस पर करीब 750 करोड़ खर्च होंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सदर्न पेरिफेरल रोड को एलिवेटेड निर्माण कराना चाहता है। वाटिका चौक से एनएच-48 (खेड़कीदौला) तक करीब 5.5 किलोमीटर सड़क को द्वारका एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर एलिवेटेड बनवाने की योजना है। करीब 750 करोड़ रुपये की परियोजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक में सीएम से मंजूरी मिल चुकी है। जीएमडीए इसे सिरे चढ़ाने के लिए सलाहकार एजेंसी से डीपीआर तैयार करा रहा है। छह लेन के एलिवेटेड रोड के साथ सर्विस लेन भी छह लेन, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनेगा। साढ़े पांच किमी की दूरी में रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। जिन्हें अलग-अलग सोसाइटी के निकलने वाले प्वाइंट पर जाम का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए के एसई फैजल इब्राहिम ने बताया कि एसपीआर को एलिवेटेड बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी आधार से डीपीआर तैयार किया जाएगा। एजेंसी को जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा है ताकि परियोजना को सिरे चढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनेगा

सदर्न पेरिफेरल रोड पर सुबह-शाम के समय वाहनों का भारी दबाव रहता है। दूसरा एसपीआर एलिवेटेड बनाने से इसे वाटिका चौक गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे से कनेक्ट करने के लए क्लोवरलीफ का निर्माण होगा। जीएमडीए को एनएच-248ए पर वाटिका चौक के समीप क्लोवरलीफ निर्माण की सैद्धांतिक सहमति एनएचएआई से मिली हुई है। इनके निर्माण से एनएच-48 और एनएच 248ए आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। ऐसा होने से हजारों की संख्या में वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। इससे वाटिका चौक, सुभाष चौक और गुरुग्राम-सोहना राजमार्ग की सर्विस रोड पर यातायात की भीड़भाड़ बहुत कम हो जाएगी। इससे फरीदाबाद से जयपुर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें