फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले के 73 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 82 शासकीय केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसमें से 73 पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी और 7 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर-31 स्थित पॉलिक्लीनिकमें स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिन नागरिकों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है, उनके लिए 7 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर दूसरी डोज के रूप में 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर-31 पॉलिक्लनिक में जाकर कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां दूसरी डोज के रूप में 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों को कोविशिल्ड की पहली या दूसरी डोज लगवानी है, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। बृहस्पतिवार को 73 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 22 हजार 200 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर केंद्र पर आने वाले लोगों के लिए बादशाहपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर त्यागीवाड़ा पर 100 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें