फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 गांवों की महा पंचायत में मानेसर निगम का गठन अवैध करार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गठन की वर्षगांठ मना रहे मानेसर नगर निगम गठन के खिलाफ क्षेत्र की जनता ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मानेसर के बाबा भीष्म मंदिर प्रांगण में राव नैन सिंह शिकोहपुर की अध्यक्षता में निगम दायरे में आने वाले 30 गांवों की महापंचायत में ग्रामीणों ने नगर निगम के गठन को अवैध करार दिया। महापंचायत में लोगों ने नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करने तक का फैसला कर लिया। सेक्टरों और सोसाइटियों के लोग भी निगम गठन के खिलाफ मुहिम में शामिल हुए। महापंचायत में जुटे इलाके के लोगों ने एक स्वर में कहा कि सरकार का मानेसर निगम गठन का फैसला जनता को राहत देने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के संसाधनों की लूट के लिए लिया गया था। नगर निगम ने पंचायतों की करोड़ों रुपये की धनराशि पर तो कब्जा कर लिया लेकिन गठन के एक वर्ष बाद भी विकास के नाम पर कहीं एक ईंट तक नहीं लगी। अधिकारियों ने निगम को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने लूट के लिए असंवैधानिक तरीके से निगम गठन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया, जबकि स्थानीय निकाय अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान है कि निगम गठन से पहले नगर पालिका या नगर परिषद् का गठन होना चाहिए। निगम गठन के खिलाफ कानूनी विकल्पों का सहारा लेकर इसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन

सहमत नहीं थीं पंचायतें :
महापंचायत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सरकार ने निवर्तमान पंचायतों से प्रस्ताव मांगा था। जिसमें चार पंचायतों ने ही निगम गठन पर सहमति जताई थी। अन्य सभी पंचायतों ने गठन के विरोध में प्रस्ताव दिया था। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नगर निगम का गठन नहीं होने का आश्वासन भी दिया था लेकिन सरकार ने क्षेत्र की जनभावनाओं के खिलाफ जाकर मानेसर नगर निगम का गठन कर दिया। महापंचायत में कासन, खोह, ढाणा और अलियर के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन गांवों में सफाई व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्य मारुति कंपनी की ओर से किए जा रहे हैं। महापंचायत में बाबा न्यारम साध गौशाला के संरक्षक मास्टर बलबीर सिंह, प्रदीप सरपंच नौरंगपुर, शेर सिंह सरपंच वजीरपुर, हबलू चेयरमैन, ओमप्रकाश यादव मानेसर, रवि यादव सिकंदरपुर, ईश्वर सरपंच भांगरोला, फकीरचंद सरपंच कांकरोला, श्योचंद सरपंच शिकोहपुर, सूरत सिंह नंबरदार, राजेंद्र सरपंच बार गुर्जर, डॉ. धर्मेंद्र यादव मानेसर, रवि सरपंच नखडौला, दीपक सरपंच बांस, हीरालाल नंबरदार नाहरपुर आदि सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें