गुरुग्राम। वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को सभी 62 ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनमें से सात केंद्रों पर कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज लगेगी। यह जानकारी उप सिविल सर्जन डॉ एम.पी सिंह ने दी है। कोविशील्ड की पहली डोज शिवाजी नगर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, सामान्य चौपाल दौलताबाद, बड़गुर्जर, आयशा पब्लिक स्कूल टेकचंद नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक व घाटा, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 23 व वजीराबाद, सब सेंटर खांडसा व चंदू, हनुमान मंदिर अशोक विहार फेज 3, गोल्डन वैली स्कूल राजीव कॉलोनी, रामगढ़ की चौपाल, आर्य समाज मंदिर जाटौली वार्ड 13, गवर्नमेंट गर्ल प्राइमरी स्कूल भोड़ा कलां, सनी पब्लिक स्कूल शक्ति पार्क, वेगा स्कूल सेक्टर 48, सराय गांव व पातली, सकतपुर आंगनवाड़ी, अहीर चौपाल गढ़ी बाजिदपुर, सोहना ढाणी सहित पॉलीक्लिनिक सेक्टर 31 पर लगवा सकते हैं। इन सभी पर 100-100 की स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।
शिक्षा,नौकरी व खेल प्रतियोगिताओं के लिए विदेश जाने के लिए सेक्टर 31 में कोविशील्ड की दूसरी डोज के 50 स्लॉट उपलब्ध है। इस केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के रूप में 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
20649 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
गुरुग्राम। कोरोना को मात देने लिए जिला में व्यापक स्तर पर चले रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 20,649 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिले में अब तक 2110225 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए नागरिकों को बेझिझक अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए व साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
आठ लोगों ने कोरोना को हराया
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मंगलवार को 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 8 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 74 है। इनमें से 68 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। वहीं 4095 लोगों ने सैंपल दिए।