गुरुग्राम। जिले में 18 और 19 अगस्त को सभी 172 राशन डिपो पर अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक ने बताया कि जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर सोहना में वार्ड 13 में उषा रानी के डिपो पर आयोजन किया किया जाएगा। उपमंडल पटौदी में हेलीमंडी के वार्ड-8 में स्थित तौफीक खान और बादशाहपुर उपमंडल में वार्ड 25 स्थित कुसुम लता के डिपो पर आयोजित किया जाएगा।
इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को 5 और 10 किलोग्राम के थैले में गेहूं का वितरण किया जाएगा। अन्नपूर्णा उत्सव के तहत जिले के 172 राशन डिपो पर कुल 3,61455 लाभ पात्रों को राशन का वितरण किया जाएगा।
जिले में बीपीएल सूची केंद्र के (पीले) 11568 , राज्य बीपीएल के 14380, अंत्योदय अन्न योजना (गुलाबी) के 8951 तथा अन्य प्राथमिक वाले ओपीएच (खाकी) 47648 मिलाकर कुल 82547 राशन कार्ड धारक हैं। यह योजना नवंबर माह तक चलेगी।