फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हनीट्रैप मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा, जल्द होगा पूरे रैकेट का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। चार दिन पहले हनीट्रैप के एक मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला और दो युवकों को दबोचा है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा होगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि तावडू उपमंडल के एक गांव के रहने वाला व्यक्ति नगर के पटौदी चौक पर पहुंचा था। जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों में बातचीत हुई और एक दूसरे का नंबर साझा किया। महिला ने अगले दिन फोन करते हुए युवक को नगर के राधा नगर में एक मकान में बुलाया। जहां मीठी बातों में उलझा कर संबंध बना लिए, जब बाहर आया तो दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने खुद को पुलिस स्टाफ बताते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की। युवक ने असमर्थता जताते हुए मात्र दस हजार रुपये की बात कही। एक व्यक्ति ने पुलिस की धमकी देते हुए पीड़ित के भाई को बुलाकर बाकी की रकम लाने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला सहित दोनों वहां से भाग गए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी महिला मुस्कान उसके साथी यूनुस और माहिर के विरुद्ध केस दर्ज किया। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी महिला मुस्कान निवासी सिरोली थाना पुन्हाना, पलड़ी थाना सदर नूंह निवासी आरिफ सीलखो थाना सदर तावडू निवासी मकसूद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें