गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र के धन सिंह एन्क्लेव में दो दिन पहले युवक ने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। दो दिन तक उसका शव लटका रहा। मंगलवार को दूध देने आए दुकानदार ने लटके हुए शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी है।
मूल रूप से हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी रविंद्र कुमार (25) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ धन सिंह एन्क्लेव में रहता थे। गुरुग्राम में वह लैब चलाता था। रविवार को वह अपनी पत्नी व बच्चों को हिसार छोड़कर आए था। सोमवार को वह दूध लेने के लिए नहीं गए तो मंगलवार को दुकानदार उसके कमरे पर आया। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की पर लगे शीशे से अंदर देखा तो रविंद्र कुमार का शव लटका दिखा। दुकानदार इसकी सूचना आरडब्ल्यूए और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि रविंद्र ने सोमवार को ही आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की जानकारी के बाद ही आत्महत्या करने के कारणों का पता लग पाएगा।