फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासन गोलीकांड में तीसरे युवक ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव कासन में पूर्व सरपंच के घर दीपावली के दिन पांच युवकों द्वारा छह लोगों पर की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी में घायल हुए प्रवीण सिंह ने भी रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में विकास सिंह व सोनू सिंह की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। वहीं बलराम सिंह राजेश सिंह व आठ वर्षीय यश का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दीपावली की रात लगभग आठ बजे पूजा के दौरान गांव कासन में पूर्व सरपंच स्वर्गीय गोपाल सिंह चौहान के घर पर पांच हमलावरों ने गोलीबारी कर दी थी। इसमें उनके बेटे बलराम सिंह चौहान, आठ वर्षीय यश पुत्र बलराम, सोनू सिंह चौहान, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह एवं प्रवीण सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मूल रूप से भिवानी के गांव सांखरोड के रहने वाले प्रवीण सिंह पूर्व सरपंच के भांजे थे। कई सालों से कासन में ही मामा के घर में रह रहे थे। वहीं, बलराम सिंह, राजेश सिंह व आठ वर्षीय यश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चार आरोपियों की हो चुकी है पहचान :
पुलिस का कहना है कि गोलीकांड में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचाने गए आरोपी गांव कासन के ही रहने वाले रिकू सिंह, भिवानी जिले के गांव कैरू निवासी मनीष, सोनीपत जिले के गांव लाथ निवासी अमित एवं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव तरौरी निवासी दीपक उर्फ भोलू की तलाश में तेजी से दबिश दी जा रही हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कासन निवासी आरोपी रिंकू की पूर्व सरपंच के परिवार से पुरानी रंजिश की बात सामने आ चुकी है। उसके भाई मनोज सिंह की वर्ष 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पूरे गांव में डर व शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें