-12 से अधिक दुकानों पर गेहूं से भरे कट्टों का कराया वजन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मापतोल विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को कस्बा हसनपुर की अनाज मंडी में औचक निरीक्षण किया।, जहां टीम के सदस्यों ने किसानों की गेहूं की फसल के कट्टों की तुलाई की जांच की। हालांकि टीम की जांच के बाद किसी भी प्रकार की कोई अनियमितताएं नहीं पाई गईं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद मंडी के व्यापारियों में हडकंप मच गया।
टीम में शामिल हैफेड के प्रबंधक नरेंद्र कोहली,मापतोल विभाग से दीपक हुडडा,मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह द्वारा अनाज मंडी में तुलाई कर रखी किसानों की गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन से अधिक मंडी के व्यापारियों के यहां निरीक्षण किया, लेकिन ्रटीम को किसी प्रकार की कोई अनियमितताएं नहीं मिलीं। टीम के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न अनाज मंडियों में व्यापारियों द्वारा किसानों की गेहूं की फसल की अधिक मात्रा में वजन तोले जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। पिछले दिनों पलवल की अनाज मंडी में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान टीम को गेहूं के कट्टों मे अधिक वजन पाया गया था। जिसको लेकर टीम द्वारा होडल की अनाज मंडी में मापतोल विभाग के अधिकारियों के साथ आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों के यहां गेहूं से भरे कट्टों का वजन मापा गया। किसी प्रकार की अनियमितताएं नहीं मिलीं।