गुरुग्राम। टास्क पूरा करके रुपये कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में दूसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजकर एप के माध्यम से टास्क पूरा कराने के नाम पर ठगी करता था।
आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ (झज्जर) की संजय कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 50 हजार रुपये आरोपी राहुल रावत (खाताधारक) के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी राहुल रावत ने अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड आरोपी जितेंद्र को दे रखा था। आरोपी जितेंद्र एटीएम कार्ड के माध्यम से बैंक खाते से रुपये निकालकर आरोपी राहुल रावत को देता था। इसके बदले यह खाते में ट्रांसफर होने वाली राशि का पांच फीसदी कमीशन लेता था। ब्यूरो