फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी के तीरंदाजों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप (19 से 25 जून 2025) में पटौदी के बीएस तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बीएस तीरंदाजी अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। दो बच्चों ने पहले चरण में दो कांस्य पदक जीते। वहीं, पार्थ व ईशानी अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप में अथर्व, वंश, मुदित, भाविक, अगरिया, नव्या, दीपांशु का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। प्रशिक्षक दीन दयाल रेवाड़िया के अनुसार, चैंपियनशिप में पहले चरण में रिदम यादव दो कांस्य पदक जीतकर आए हैं और जानकी ने इंडियन राउंड के रैंकिंग व ओलंपिक राउंड में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर वेस्ट अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी के प्राचार्य बिजेन्द्र यादव व प्रशिक्षक दीन दयाल ने सभी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें