फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भिडूकी में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों व कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीआईए प्रभारी गंभीर रूप से घायल, तीन के खिलाफ हत्या का प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हसनपुर थाना के अंतर्गत गांव भिडूकी निवासी आर्म्स एक्ट में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी व उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी सोनू उर्फ बहादुर निवासी भिडूकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार की शिकायत आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थाना हसनपुर पुलिस,डिटेक्टिव स्टाफ व सीआईए स्टाफ के साथ केस 337 में आर्म्स एक्ट के आरोपी सोनू उर्फ बहादुर को पकड़ने के लिए भिडूकी गए थे। शिकायत में बताया कि लगभग साढे़ पांच बजे आरोपी अपने घर के बाहर गली में खड़ा था, लेकिन पुलिस टीम को देखते ही वह घर में छिप गया। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए अन्दर गई तो आरोपी की पत्नी ममता व उसकी माता उर्मिला ने पुलिस टीम के साथ मारपीट कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच आरोपी की पत्नी व माता ने उसे भागने के लिए कहा। जब प्रभारी ने आरोपी को काबू किया तो उसकी पत्नी व माता ने छुड़वा लिया। इसी बीच उन्होंने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। शिकायत में बताया कि सोनू उर्फ बहादुर, उसकी पत्नी ममता व माता उर्मिला ने आसपास की काफी महिला पुरुषों के साथ पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तथा आरोपी को भगाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रभारी की शिकायत पर आरोपी सोनू,उसकी पत्नी व माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर इस बारे में हसनपुर थाना प्रभारी अजीत नागर ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें