फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईआरवी टीम पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाने की पुलिस ने ईआरवी टीम पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी की पहचान आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के पकरावल गांव निवासी आनंद मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह दिल्ली में रिक्शा से सवारी ढोने का काम करता है और भोंडसी में पिछले तीन-चार साल से अपने भाई के साथ किराये पर रह रहा है। उसके भाई आकाश मिश्रा के साथ उसका झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान पुलिस टीम को आता देख आनंद मिश्रा ने तैश में आकर पुलिस टीम पर हथौड़े से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 24 अगस्त की रात को भोंडसी थाने क्षेत्र के स्नेह विहार में झगड़े की सूचना पर गई ईआरवी-235 की पुलिस टीम पर एक युवक ने हथौड़े से हमला कर दिया था। इस हमले में ईआरवी पर तैनात एसपीओ सुंदर लाल और सिपाही रमन को चोटें आईं थी। घायलों का सोहना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। एसपीओ सुंदर लाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें